Skip to main content

13 जिलों में खाली हैं DIOS के पद, पदस्थापन का लंबे समय से है इंतजार

13 जिलों में खाली हैं DIOS के पद, पदस्थापन का लंबे समय से है इंतजार


लखनऊ। प्रदेश के 13 जिलों में कई माह से जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के पद खाली हैं। वहीं, दिसंबर में दो और जिलों में यह पद खाली हो जाएंगे।




वाराणसी व अलीगढ़ में 30 जून 2022, प्रयागराज (द्वितीय) में 31 जुलाई, लखीमपुरी खीरी में 8 अगस्त, कानपुर में 25 अगस्त, बहराइच में अगस्त, 31 बुलंदशहर में 9 सितंबर, सीतापुर व ललितपुर में 30 सितंबर और चंदौली व अंबेडकरनगर में 31 अक्तूबर से डीआईओएस का पद खाली है। मुरादाबाद व आगरा में भी यह पद काफी समय से खाली है। हालांकि डीआईओएस की गैरमौजूदगी में उनका कार्यभार संबंधित जिले के बीएसए या राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य को दिया गया है। उधर, कानपुर देहात के डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी और हमीरपुर के डीआईओएस रतन सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।


सूत्रों का कहना है कि डीआईओएस की तैनाती का प्रस्ताव शासन को गया था लेकिन मामला अटका हुआ है। डीआईओएस की तैनाती नहीं होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। परीक्षा केंद्र के निर्धारण के साथ विद्यालयों की मान्यता के मामलों के निस्तारण, शिक्षकों की पदोन्नति सहित अन्य विभागीय कामकाज में देरी हो रही है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/12/13-dios.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP