Skip to main content

माध्यमिक स्कूलों का भी कायाकल्प होगा, स्मार्ट क्लास से लेकर कंप्यूटर लैब तक उपलब्ध कराने की कार्ययोजना हो रही तैयार

माध्यमिक स्कूलों का भी कायाकल्प होगा, स्मार्ट क्लास से लेकर कंप्यूटर लैब तक उपलब्ध कराने की कार्ययोजना हो रही तैयार


प्रदेश के हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक के राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अगले वर्ष तक इसका प्रभाव भी दिखने लगेगा। इन विद्यालयों में अब स्मार्ट क्लास से लेकर कंप्यूटर लैब तक उपलब्ध होगी।



डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने माध्यमिक शिक्षा का भी प्रभार संभालने के बाद निदेशालय को आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रदेश में मौजूदा समय में 2675 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। डीजी स्कूल शिक्षा ने प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला व न्यूनतम 10 कंप्यूटर्स की लैब स्थापित करने, प्रत्येक विद्यालय में टैबलेट उपलब्ध कराए जाने तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था कराए जाने के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। 



साथ ही दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री का अध्यापकों एवं छात्र -छात्राओं द्वारा उपयोग कराए जाने के निर्देश दिए हैं। निजी क्षेत्र में खुले विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की जरूरत महसूस की जा रही थी।



source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_61.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP