Skip to main content

अब निजी विद्यालयों के छात्र भी बन सकेंगे NCC कैडेट, स्ववित्तपोषित योजना के तहत शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

अब निजी विद्यालयों के छात्र भी बन सकेंगे NCC कैडेट, स्ववित्तपोषित योजना के तहत शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम


लखनऊ। प्रदेश के निजी माध्यमिक विद्यालयों के छात्र भी अब एनसीसी कैडेट बन सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में विभिन्न जिलों के उन विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे हैं, जिन्होंने अपने छात्रों के प्रशिक्षण की इच्छा जताई थी। हालांकि प्रशिक्षण का खर्च निजी विद्यालयों को ही वहन करना होगा। इसके लिए एनसीसी मुख्यालय ने बजट प्रस्तावित किया है। 





शासन के निर्देशानुसार निजी माध्यमिक विद्यालयों में स्ववित्तपोषित योजना के तहत एनसीसी प्रशिक्षण शुरू करने का निर्णय किया गया है। एनसीसी मुख्यालय व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद इसकी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। 


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी के अनुसार वर्तमान में राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एनसीसी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब स्ववित्तपोषित योजना के तहत हर साल 10 फीसदी निजी विद्यालयों में एनसीसी प्रशिक्षण शुरू करने की योजना है। 


इस बाबत सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि जो वित्तविहीन विद्यालय स्वयं के खर्च पर एनसीसी प्रशिक्षण शुरू करना चाहते हैं, उनके प्रबंधकों से सहमति ली जाए। इन विद्यालयों का ब्योरा भी मांगा गया है। वहीं मंडलों को ऐसे विद्यालयों की सूची भी भेजी गई है, जिन्होंने एनसीसी निदेशालय में पूर्व आवेदन किया था, वह अभी लंबित है।



100 छात्रों के प्रशिक्षण पर खर्च होंगे सालाना पौने दस लाख रुपये

स्ववित्तपोषित योजना के तहत निजी विद्यालयों को सौ छात्रों के प्रशिक्षण पर लगभग पौने दस लाख रुपये सालाना खर्च करना होगा। इनमें 100 सेट यूनिफॉर्म पर 1.90 लाख, नाश्ते पर 3.82 लाख, दस माह के लिए सेवानिवृत्त सैनिक की तैनाती पर एक लाख रुपये का प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स पर करीब डेढ़ लाख रुपये व अन्य खर्च भी होंगे। वहीं एनसीसी कैडेट्स को और एक सेट यूनिफॉर्म की जरूरत होगी। पर, प्रस्तावित बजट में इसका खर्च नहीं जोड़ा गया है। एक सेवानिवृत्त सैनिक दो विद्यालयों के छात्रों को प्रशिक्षण देंगे। इस हिसाब से उन पर सालना दो लाख रुपये खर्च होंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/11/ncc.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP