Skip to main content

मुख्यमंत्री योगी बांटेंगे चयनित GIC शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी बांटेंगे चयनित GIC शिक्षकों को नियुक्ति पत्र


प्रयागराज  : राजकीय इंटर कालेजों (जीआइसी) के लिए चयनित किए। 1395 प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को मुख्यमंत्री नियुक्त पत्र बांटेंगे, लेकिन इसकी तिथि अब तक तय नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मिलने के बाद अभ्यर्थियों को सूचित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इससे जुड़ी तैयारी कर ली है। इन अभ्यर्थियों को 30 अक्टूबर तक नियुक्ति पत्र आनलाइन जारी करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के हाथों वितरण का निर्देश मिलने के बाद उसे स्थगित कर दिया गया।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से जीआइसी में 16 विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जून में पूरी कर ली गई थी। चयनितों में 1272 प्रवक्ता और 123 सहायक अध्यापक हैं। इन सभी के प्रमाणपत्रों की जांच जुलाई में की गई थी। चयनितों को कालेज आवंटन होना था । कालेज आवंटन से पहले रिक्त पदों का सत्यापन कराया गया। लेकिन इसमें पारदर्शिता लाने के लिए आवंटन आनलाइन कराने का फैसला लिया गया । 


माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर चयनित शिक्षकों से 10 से 20 अक्टूबर तक कालेज का विकल्प भरवाया गया। उसके बाद मेरिट के अनुसार 30 अक्टूबर तक आनलाइन नियुक्ति पत्र जारी करना था । इस तिथि तक नियुक्ति पत्र जारी न होने से शिक्षकों में नाराजकी है। वहीं अफसरों ने बताया कि शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इसलिए नियुक्ति पत्र आनलाइन जारी नहीं किया है। आसार है कि अगले कुछ दिनों में चयनितों को नियुक्ति पत्र बांट दिया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/gic.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP