Skip to main content

निदेशालय का चक्कर न काटें शिक्षक, ऑनलाइन दें छुट्टी, महानिदेशक ने शिक्षा निदेशालय का किया निरीक्षण, व्यवस्था देख दिए कई निर्देश

निदेशालय का चक्कर न काटें शिक्षक, ऑनलाइन दें छुट्टी, महानिदेशक ने शिक्षा निदेशालय का किया निरीक्षण, व्यवस्था देख दिए कई निर्देश
 


प्रयागराज : महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय का निरीक्षण किया। माध्यमिक का प्रभार मिलने के बाद पहली बार आए महानिदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से दो टूक कहा है कि कोई भी शिक्षक छुट्टी, एरियर या किसी अन्य काम के लिए शिक्षा निदेशालय के चक्कर न काटें। छुट्टी, बकाया भुगतान से लेकर अन्य कार्यों को ऑनलाइन और समयबद्ध तरीके से किया जाए।



राजकीय शिक्षकों की ऑनलाइन छुट्टी दिसंबर से और बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर वेतन भुगतान की व्यवस्था जनवरी से सुनिश्चित की जाए। दोपहर एक बजे शिक्षा निदेशालय पहुंचे महानिदेशक ने सबसे पहले विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। फाइलों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अधिकारी शिक्षा निदेशालय में नहीं बैठते इसके चलते परेशानी हो रही है। पब्लिक आकर आरोप लगाती है कि बाबू काम नहीं करते। छोटे-छोटे काम के लिए लखनऊ दौड़ना पड़ता है। इस पर महानिदेशक ने अधिकारियों के निदेशालय में बैठना सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। 


इसके बाद वह यूपी बोर्ड मुख्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। सफाई व कार्यालय की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए निर्देश दिया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कोई ढिलाई न होने पाए।


बच्चों को बनाएं काबिल, देंगे संसाधन

महानिदेशक विजय किरन आनंद ने शुक्रवार सुबह राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य वीके सिंह और नीलम मिश्रा समेत शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनमें स्किल डेवलप करें। स्कूल में जो भी संसाधन की कमी है उसकी पूर्ति शासन करेगा। उन्होंने जीआईसी की कम्प्यूटर लैब को 100 नए कंप्यूटर देने और छात्रावास के जीर्णोद्धार की भी बात कही। इस दौरान बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_26.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP