Skip to main content

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के आवास का हुआ घेराव और प्रदर्शन, जानिए क्यों?

अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के आवास का हुआ घेराव और प्रदर्शन, जानिए क्यों?

शिक्षा मंत्रीजी, क्यों हमें सता रहे हो, बार-बार हमसे क्यों चक्कर लगवा रहे हो। यह गीत रविवार को प्रदेश के शिक्षामंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह के घर के सामने गूंज रहे थे। शिक्षक भर्ती के परिणाम संशोशित करने और विभिन्न मांगों के लिए भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने उनके घर के सामने धरना लगाया।



अलीगढ़ : वर्ष 2008 में हुई 68, 500 सहायक शिक्षकों की भर्ती में ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को उर्त्तीण अंकों में पांच फीसदी छूट देने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यार्थियों ने रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक अभ्यर्थी राज्यमंत्री के आवास के बाहर डटे रहे।



पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क भेजना चाहा लेकिन अभ्यर्थियों ने मैरिस रोड और चौराहे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाया। इसके बाद आंबेडकर पार्क में दोपहर दो से रात आठ बजे तक धरना जारी रहा। राज्यमंत्री की ओर से 24 नवंबर को लखनऊ में मुलाकात करने के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।


रविवार को सुबह 9 बजे बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के बैनर तले अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का आवास घेर लिया। ये धरना प्रदर्शन दोपहर एक बजे तक जारी रहा। मैरिस रोड पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित हो गया। इससे पुलिस कर्मियों के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने उन्हें जबरन उन्हें डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क भेजना चाहा था।


इसके बाद अभ्यार्थियों ने वहीं पर प्रदर्शन किया। डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचे अभ्यार्थियों ने दोपहर दो बजे से रात 8:30 बजे तक धरना दिया। अभ्यर्थी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया है। उन्होंने 24 नवंबर को सुबह 11 बजे लखनऊ में भेंट करने का समय दिया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती 2018 में पिछड़ा वर्ग दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि के अभ्यर्थियों को आरक्षित वर्ग नहीं माना गया था।


उनको पांच फीसदी छूट से वंचित कर दिया गया था, जिस पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ, विधान परिषद की सामाजिक न्याय व सद्भावना समिति ने आदेश पारित किया कि शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के पिछड़ा वर्ग दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित को उत्तीर्ण अंक में 5 फीसदी की छूट दी जाए, लेकिन चार वर्षों में इस संबंध में कुछ नहीं हो सका। 


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए। धरने में शिववीर सिंह लहरा उन्नाव, भूपेंद्र चौधरी, महाराज सिंह अलीगढ़, ललिता चौधरी मथुरा, रूमा यादव सम्भल, राहुल आजमगढ़, बिजेंद्र लोधी बुलंदशहर, नसीम बरेली सहित करीब 300 अभ्यर्थी शामिल रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_84.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP