Skip to main content

यूपी बोर्ड : ब्लॉक मुख्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

यूपी बोर्ड : ब्लॉक मुख्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्र


प्रतापगढ़। बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिला मुख्यालय से प्रश्न पत्र वितरित न कर ब्लॉक मुख्यालयों से वितरण करने की तैयारी है। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर प्रश्न पत्र को सुरक्षित रखने के लिए सभी ब्लॉक से दो-दो स्कूलों के नाम मांगे हैं।



 बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण कराने के लिहाज से पहली बार बोर्ड प्रश्न पत्र रखने के लिए ब्लॉक स्तर पर राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को चिह्नित किया है। जिनकी परिधि में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र होंगे। इससे न सिर्फ प्रश्न पत्र की समुचित सुरक्षा होगी, बल्कि केंद्रवार सुरक्षित वितरण में भी मदद मिलेगी। 


बोर्ड परीक्षा के दौरान इस बार केंद्रों को एक साथ सभी प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी। उस विषय का प्रश्नपत्र उस दिन केंद्रों को वितरित किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दे दिया है। 


पहले प्रश्नपत्रों को बैंक के लॉकर में रखने की तैयारी थी। इसके लिए प्रयास किया गया था, इसे स्थगित कर अब ब्लाक मुख्यालय की व्यवस्था की गई है।  ब्लॉक मुख्यालय से प्रश्नपत्र वितरण के लिए प्रत्येक ब्लॉकों के दो-दो स्कूलों को शामिल किया गया है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_97.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP