Skip to main content

अब तक 1.41 करोड़ अभिभावकों के खातों में DBT के जरिए भेजी गई यूनिफॉर्म की धनराशि

अब तक 1.41 करोड़ अभिभावकों के खातों में DBT के जरिए भेजी गई यूनिफॉर्म की धनराशि


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 1.41 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिए यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए धनराशि भेज दी है। वहीं लगभग 17 लाख अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने का काम कराया जा रहा है। इसके पूरा होते ही इनके खातों में भी धनराशि भेज दी जाएगी।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने अभिभावकों का आह्वान किया है कि वह भेजी गई धनराशि से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग व स्टेशनरी आदि खरीद लें। वहीं नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया, चौपाल, गोष्ठियों आदि में भी अभिभावकों से यूनिफॉर्म आदि खरीदने के लिए कहा जा रहा है। शिक्षक भी घर-घर संपर्क कर रहे हैं।


वहीं जो खाते आधार से नहीं जुड़े हैं, उसके लिए भी अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। चालू सत्र 2022-23 में पंजीकृत कुल 1.91 करोड़ विद्यार्थियों के सापेक्ष 1.66 करोड़ विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का आधार सत्यापित किया जा चुका है। शेष विद्यार्थियों के आधार नामांकन के लिए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दो दो आधार नामांकन किट विभाग ने उपलब्ध कराई हैं। न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों पर भी नामांकन केंद्रों की स्थापना के लिए अनुबंध किया गया है।


उधर, डीबीटी में पारदर्शी प्रक्रिया के लिए नामांकित विद्यार्थियों का प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। वहीं विद्यार्थियों व उनके अभिभावक के आधार का डीबीटी मोबाइल एप से शिक्षकों द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। महानिदेशक के अनुसार लगभग 8 लाख विद्यार्थियों का डाटा संदिग्ध मानकर उसका पुनः परीक्षण बीएसए व बीईओ के जरिए किया जा रहा है।




source http://www.primarykamaster.in/2022/11/141-dbt.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP