Skip to main content

माध्यमिक विद्यालयों में छात्र अनुपात से होगी शिक्षकों की तैनाती, सभी जिलों से छात्रों व शिक्षकों का ब्योरा मांगा

माध्यमिक विद्यालयों में छात्र अनुपात से होगी शिक्षकों की तैनाती, सभी जिलों से छात्रों व शिक्षकों का ब्योरा मांगा



लखनऊ। डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से उनके जिले के राजकीय विद्यालयों में नामांकित छात्रों और कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर शिक्षकों की तर्कसंगत एवं समानुपातिक तैनाती किए जाने की योजना है। यह सूचना दो अलग-अलग प्रारूपों पर मांगी गई है। इसमें प्रारूप ‘ए’ पर छात्र नामांकन और प्रारूप ‘बी’ पर शिक्षकों का विवरण मांगा गया है।



राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती करने की तैयारी फिर शुरू हो गई है। इसके लिए सभी विद्यालयों के विषयवार छात्रों व शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा आने के बाद विद्यालयवार समीक्षा होगी और फिर जरूरत के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने शनिवार को सभी डीआईओएस को निर्देश जारी किए हैं।


उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में शिक्षकों की तर्कसंगत व समानुपातिक तैनाती जरूरी है। इसलिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का ब्योरा जुटाया जाए। उन्होंने छात्र नामांकन व कार्यरत शिक्षकों का विवरण निर्धारित प्रारूप में दस दिन में निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 


माना जा रहा है कि ब्योरा जुटाने के बाद न केवल जरूरत के अनुसार शिक्षकों को इधर, उधर किया जाएगा, बल्कि विषयवार कम ज्यादा शिक्षकों व छात्रों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा भी हो सकेगी। सूत्र इस कवायद को सरप्लस शिक्षकों के तबादलों से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि चालू शैक्षिक सत्र में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन शासन ने इस पर रोक लगा दी थी। राजकीय शिक्षक संघ ने भी इस पर एतराज जताया था।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP