Skip to main content

बाढ़ के समय नदियों में विलीन विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए महानिदेशक ने तलब की रिपोर्ट

बाढ़ के समय नदियों में विलीन विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए महानिदेशक ने तलब की रिपोर्ट


बलिया : गंगा व सरयू नदियों के कटान में विलीन हुए एक दर्जन परिषदीय विद्यालयों के संबंध में महानिदेशक प्राथमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश विजय किरण आनंद ने मातहतों से रिपोर्ट तलब किया है। पूछा है यह विद्यालय दोबारा क्यों नहीं बना?



बैरिया के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर, गंगोली, उदई छपरा श्रीनगर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सूघर छपरा, बेलहरी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय चौबे छपरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर, गंगा के कटान में विलीन हो गए थे। वहीं मुरली छपरा विकासखंड के इब्राहिमाबाद नवबरार ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नवकाटोला, रेवती विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामपुर पूर्वी, शिवपुर, रामपुर पश्चिमी तथा माझा सरजू नदी के कटान में विलीन हो चुके हैं। कुल 11 परिषदीय विद्यालय विभिन्न चार विद्यालयों में संलग्न कर संचालित कराए जा रहे हैं।


बच्चों के पठन-पाठन में काफी असुविधा हो रही है। स्थानीय  लोगों ने महानिदेशक प्राथमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र देकर आग्रह किया था कि इन गांवों के विद्यालयों को जहां इस गांव के लोग बसे हैं वहां पर बनवा दिया जाए।


महानिदेशक ने प्राथमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के निदेशक सुभा सिंह को निर्देश जारी किया कि तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त करें और सुनिश्चित करें कि अगले ग्रीष्मावकाश से पहले कटान से विस्थापित उक्त गांव के लोग जहां-जहां समूह में बसे हैं वहां इन विद्यालयों को बनवाया जाए।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_7.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP