Skip to main content

शिक्षा विभाग में बाबुओं के 29 और गड़बड़ तबादले संशोधित

शिक्षा विभाग में बाबुओं के 29 और गड़बड़ तबादले संशोधित

पांच अन्य के भी तबादले हुए संशोधित सूची जारी एक महीने परीक्षण के बाद शासन ने लगाई मुहर


लखनऊ। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के समूह ग के गड़बड़ तबादलों की दूसरी संशोधित सूची को शासन ने हरी झंडी दे दी है। करीब एक महीने परीक्षण के बाद शासन ने प्रस्तावित 33 में से 29 तबादलों को दुरुस्त करने का फैसला किया है। इनके अलावा पांच अन्य लिपिकों के तबादले जनहित का तर्क देकर किए गए हैं। प्रस्तावित संशोधन व नए तबादलों का आदेश शासन ने अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी को भेज दिया है।



जो पांच तबादले जनहित के आधार पर किए गए हैं उनमें देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव का महाराजगंज से डीआईओएस कार्यालय गोरखपुर तबादला एक सांसद व विधायक के अनुरोध पर किया गया है। दूसरे अशोक कुमार राव का जीआईसी सेवरही कुशीनगर से बीएसए कार्यालय कुशीनगर में अनुरोध व चिकित्सकीय आधार पर हुआ है। तीसरा बीएसए कार्यालय बरेली में तैनात ज्योति अग्रवाल का तबादला वहां पद रिक्त न होने से मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय बरेली किया गया है। अन्य दो में बीएसए कार्यालय मैनपुरी में तैनात कौशलेंद्र मिश्र और जीआईसी अमरोहा में तैनात चश्मुद्दीन खां का तबादला शिकायत पर किसी अन्य जिले में रिक्त पद पर करने का आदेश हुआ है।


इस तरह कौशलेंद्र को डीआईओएस कार्यालय फिरोजाबाद व चश्मुद्दीन खां को जीआईसी कैमरी रामपुर स्थानांतरित किया गया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने शासन से मिले अनुमोदन के बाद 34 तबादलों की सूची जारी कर दी है। वहीं बाराबंकी के जीआईसी सिरौली गौसपुर में किया गया पाटेश्वरी प्रसाद वाजपेयी और जीजीआईसी मलिहाबाद में हुआ रामचंद्र प्रजापति का तबादला निरस्त किया गया है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/29.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP