Skip to main content

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती पूरा होने की राह पर अब अधियाचन का अड़ंगा, जानिए पूरा मामला

एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती पूरा होने की राह पर अब अधियाचन का अड़ंगा, जानिए पूरा मामला


प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होने में और वक्त लगेगा। 17 अक्तूबर 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम संशोधित हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अधिकारी अभी रिक्त पदों की गड़बड़ी में ही उलझे हुए हैं।




 उप शिक्षा निदेशक (विज्ञान) दिनेश सिंह ने 40 जिलों के बीएसए को पत्र लिखकर नौ नवंबर को 11 बजे से शिक्षा निदेशालय में होने वाली बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इन 40 जिलों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद अधियाचन (रिक्त पदों) से संबंधित विसंगतियों का निराकरण नहीं किया जा रहा है।



अधियाचन में गड़बड़ी

मथुरा, मैनपुरी, चित्रकूट, महोबा, बरेली, मऊ, फिरोजाबाद, बदायूं, अयोध्या, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, बहराईच श्रावस्ती, झांसी, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, कानपुर देहात, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, शामली, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया और गौतमबुद्धनगर ।



source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_8.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP