Skip to main content

स्कूलों की सुविधाओं का आकलन अब एप से, थर्ड पार्टी के जरिए होगा आंकलन

स्कूलों की सुविधाओं का आकलन अब एप से, थर्ड पार्टी के जरिए होगा आंकलन 


लखनऊ :  माध्यमिक स्तर के स्कूलों यानी राजकीय इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब जर्जर बिल्डिंग में नहीं बैठना पड़ेगा। खेलकूद समेत मूलभूत सुविधाएं स्कूलों में मुहैया करवाई जाएंगी। यहां उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा जियो टैग आधारित एप के माध्यम से जुटाया जाएगा।



थर्ड पार्टी सर्वे होगा

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि सुविधाओं के आकलन और गैप एनालिसिस के लिए जियो टैगिंग पर आधारित एप के माध्यम से जुटाया जाएगा। यह थर्ड पार्टी सर्वे होगा ताकि सही स्थिति का पता चल सके। यह एंड्रायड आधारित एप के माध्यम से किया जाएगा।


 वहीं अगले सत्र के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 325 करोड़ रुपये का बजट है लेकिन अभी तक इस प्रोजेक्ट का एक भी पैसा जारी नहीं किया जा सका है।



शौचालय, चहारदीवारी और रंगाई का होगा काम

प्रोजेक्ट के तहत राजकीय विद्यालयों में जर्जर भवन, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, फर्नीचर व रंगाई-पुताई आदि काम कराए जाएंगे और मरम्मत के काम भी कराए जाने हैं। स्कूलों के हालत पूरी तरह बदलेंगे। प्राइमरी स्कूलों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प की तरह दूसरों विभागों के साथ कन्वर्जेंस के आधार पर भी काम करवाने पर विचार चल रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_22.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP