Skip to main content

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन अब पांच दिसंबर तक

सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन अब पांच दिसंबर तक


लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल के सत्र 2023-24 में कक्षा छह, सात व नौ में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क के 25 नवंबर तो विलंब शुल्क के साथ पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।




आवेदन स्कूल की वेबसाइट www.upsainikschool.org किए जाएंगे। कक्षा छह व सात में केवल बालकों और कक्षा नौ में बालकों संग बालिकाओं को भी प्रवेश मिलेगा।


प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव ने बताया कि आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। अंतिम तिथि 25 नवंबर शाम पांच बजे तक है, वहीं 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह के लिए जन्मतिथि दो जुलाई 2011 से एक जनवरी 2014 तक, कक्षा सात के लिए दो जुलाई 2010 से एक जनवरी 2013 तक, कक्षा नौ के लिए दो जुलाई 2008 से एक जनवरी 2011 तक होनी चाहिए। प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/11/blog-post_79.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP