Skip to main content

विश्वविद्यालय परीक्षाएं कराएं या प्रमोशन दें, फैसला जल्द- उपमुख्यमंत्री

विश्वविद्यालय परीक्षाएं कराएं या प्रमोशन दें, फैसला जल्द- उपमुख्यमंत्री।


विश्वविद्यालय परीक्षाएं कराएं या प्रमोशन दें, फैसला जल्द- उपमुख्यमंत्री।


लखनऊ : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण का सकारात्मक पक्ष यह है कि ऑनलाइन शिक्षा का दायरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों के चुनाव में गुरुजनों की विद्धता को सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर सरकार का रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा कि परीक्षाएं ली जाएं या बिना परीक्षा विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। डॉ. शर्मा बुधवार को 'हिन्दुस्तान शिक्षा शिखर सम्मान समारोह' में विजेता शैक्षिक संस्थानों को सम्मानित कर रहे थे। वेबिनार के जरिए हुआ ऑनलाइन सम्मान समारोह में 20 शैक्षिक संस्थानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।







समारोह का उद्घाटन करते हुए उप मुख्यमंत्री ने गुरु के सम्मान पर कहा कि भले ही आज गुरुकुल पद्धति नहीं है लेकिन गुरु का सम्मान आज भी है। संस्थानों को चुनते समय फैकल्टी देखी जाती है। बिल्डिंग भले अच्छी हो लेकिन गुरु अच्छा नहीं तो कोई फायदा नहीं है। 'हिन्दुस्तान' के प्रधान संपादक शशि शेखर ने कार्यक्रम की जानकारी दी और स्वागत किया। एचटी मीडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव मित्रा ने समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_283.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP