Skip to main content

गोरखपुर : मानव सम्पदा पोर्टल पर नहीं भर पा रहे हैं अपना सही विवरण, ऑनलाइन जानकारियां बार-बार बदल रहे शिक्षक

मानव सम्पदा पोर्टल पर नहीं भर पा रहे हैं अपना सही विवरण, ऑनलाइन जानकारियां बार-बार बदल रहे शिक्षक

गोरखपुर के तीन हजार से ज्यादा परिषदीय स्कूलों में काम करने वाले 7900 शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपना सही विवरण नहीं भर पा रहे हैं। इसकी वजह से परिषदीय शिक्षकों का ऑनलाइन विवरण तैयार नहीं हो पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मानव सम्पदा पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसमें विद्यालयों का विवरण उपलब्ध रहता है। अनामिका शुक्ला प्रकरण एवं अन्य फर्जी शिक्षकों के मामले सामने आने के बाद विभाग ने मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों के ऑनलाइन विवरण को भरवाने में गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है। क्योंकि बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं जो ऑनलाइन विवरण को सही से भर हीनहीं पा रहे है। विभाग की ओर से ऐसे 680 शिक्षकों की सूची जारी की गई है। जिन्होंने ऑनलाइन विवरण नहीं भरा है, या गलत भरा है। बार बार जानकारी अपडेट कर रहे शिक्षक शासन से कई बार निर्देश मिलने के बाद भी मानव सम्पदा पोर्टल पर डिटेल नहीं भरी जा सकी है। सबसे बड़ी दिक्कत ये आरही है कि शिक्षक एक ही जानकारी को भरने के बाद कई-कई बार से उसे अपडेट कर रहे हैं। इस वजह से शैक्षिक योग्यता नहीं भरनेवालों पर नजरः मानव सम्पदा पोर्टल में परिषदीय शिक्षकों को अपना सम्पूर्ण विवरण देना फाइनल विवरण अपलोड नहीं हो पा रहा होता है। जिसमें घर, नाम, पता, नियुक्ति वर्ष, नियुक्ति स्कूल, कार्यरत स्कूल का नाम, पद, परिवार के सदस्यों के साथ ही शैक्षणिक विवरण भी देना होता है। बेसिक शिक्षा विभाग लगातार मानव सम्पदा पोर्टल पर नजर रखे हुये हैं। जिसमें 100 से अधिक शिक्षक ऐसे हैं। जिन्होंने अभी तक अपनी शैक्षिक योग्यता और एकेडमिक प्रमाण पत्र और अंकपत्रों का ब्योरा नहीं भरा है। है। बड़ी संख्या में जब शिक्षक जानकारी बार-बार अपडेट करने से नहीं माने तो विभाग ने शिक्षकों के नामवार लिस्ट जारी कर निर्देश दिया कि एक ही जानकारी को बार-बार अपडेट करने से काफी दिक्कतें आती हैं। इसलिए मानव सम्पदा पोर्टल पर जानाकरी अपलोड करने में सावधानी बरते। जो जानकारी भर दी है उसे बार बार बदले नहीं।



सूची जारी मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों का विवरण भरना अनिवार्य है। निरंतर मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों को निर्देशित किया जा रहा है कि सभी शिक्षकों को भरना होता है विवरण जिले में कार्य हैं जल्द से जल्द अपना विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट करें। इसमें किसी प्रकार 7900 परिषदीय स्कूल की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


जटिल प्रक्रिया बड़ी समस्या
मानव सम्पदा पोर्टल पर विवरण भरने की प्रक्रिया को परिषदीय शिक्षक बेहद जटिल मान रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जटिल प्रक्रिया की वजह से ही विवरण भरने में देरी हो रही है। कई चरणों में विवरण भरना है। इसलिए तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है





source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_776.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP