Skip to main content

पॉलीटेक्निक : दाखिले की प्रक्रिया खुद के जिले में पूरी कर सकेंगे छात्र, दस्तावेज सत्यापन के लिए भी आवंटित कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं

पॉलीटेक्निक : दाखिले की प्रक्रिया खुद के जिले में पूरी कर सकेंगे छात्र, दस्तावेज सत्यापन के लिए भी आवंटित कॉलेज में जाने की जरूरत नहीं।


लखनऊ। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के होने वाली

काउंसलिंग प्रक्रिया में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं। दाखिले लेने वाले छात्रों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अब आवंटित कॉलेज में जाना नहीं पड़ेगा। वह अपने जिले के राजकीय संस्थान में

दस्तावेज सत्यापन करा सकेंगे। इसके लिए वहां हेल्प सेंटर बनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर काउंसलिंग के दौरान पहली बार यह सुविधा दी जा रही है। जिससे छात्रों को दूसरे जिले में भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, छात्रों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 8 जुलाई को अपलोड कि ए जाएंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पहले काउंसलिंग के दौरान प्रथम आवंटन के बाद छात्रों को आवंटित संस्थान में दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होता था दस्तावेज सत्यापन और सीटों को फ्रीज व फ्लोट कराने का कार्य संस्थान के कर्मचारी करते थे। छात्रों को आवंटित संस्थान में उसकी फीस जमा करनी होती थी। मगर इस बार इसमें बदलाव किया जा रहा है। अगर छात्र आवंटित सीट को बदलाना भी चाहते हैं तो उसे संस्थान में जाने आवश्यकता नहीं होगी।





छात्र सिक्योरिटी शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेगा और इंटरनेट के जरिये सीट बदल सकेगा। अगर वह आवंटित सीट पर प्रवेश लेना चाहता है तो उसे आवंटित संस्थान में जाने के बजाय उसके जिले में बने हेल्प सेंटर में जाकर दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।



प्रवेश परीक्षा के लिए तय किए गए केंद्र।


प्रवेश परीक्षा इस बार ऑनलाइन के साथ ऑनलाइन भी होगी। ऑफलाइन परीक्षा 19 जुलाई को सुबह की पाली में 505 और शाम की पाली में 195 केंद्रों पर होगी। इसी तरह 25 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा सुबह की पाली में 110 और शाम की पाली में 110 केंद्रों पर होगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों और कंप्यूटर सेंटरों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। परीक्षा से पहले सभी स्टाफ और छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।



 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/blog-post_367.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP