Skip to main content

CBSE : 10वीं के गणित विज्ञान का कम हो गया कोर्स, देखें हटाए गए टॉपिक

CBSE : 10वीं के गणित विज्ञान का कम हो गया कोर्स, देखें हटाए गए टॉपिक।


प्रयागराज : कोरोना संक्रमण की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। छात्रों की पिछड़ी पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोर्स कम करने का फैसला किया है।





सीबीएसई के सुझाव पर एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग) ने दसवीं के कोर्स से कुछ टॉपिक हटाने का फैसला किया। हटाए गए सिलेबस में दसवीं से हर विषय के कुछ टॉपिक और कांसेप्ट को लिया गया है। एनसीईआरटी ने कहा है कि इन चैप्टर से परीक्षा में कोई सवाल नहीं पूछे जाएंगे। स्कूलों में भी इन चैप्टर की पढ़ाई भी नहीं होगी। हटाए गए टॉपिक से बच्चों का आंतरिक मूल्यांकन होगा।


ये टॉपिक हटाए गए

सीबीएसई की ओर से दसवीं में गणित से त्रिभुज का क्षेत्रफल, शंकु के वक्र पृष्ठ को हटा दिया गया है, जबकि विज्ञान में मेटल, नॉन मेटल की फिजिकल प्रॉपर्टी, लाइट में टिंडल एफेक्ट को कोर्स से हटाया गया है। टिंडल एफेक्ट बच्चे आठवीं में पढ़ चुके हैं, इस कारण से इसे हटाया जा रहा है। इसके अलावा ऊर्जा के स्रोत एवं प्राकृतिक संसाधनों का स्थायी प्रबंधन को कोर्स से हटाया गया है। सामाजिक विज्ञान में औद्योगिकीकरण युग, प्रिंट संस्कृति और आधुनिक दुनिया का सुझाव, बोलीविया के जल युद्घ, नेपाल में लोकतंत्र के लिए आंदोलन को भी हटाया गया है। कोर्स से इन चैप्टर को हटाने के साथ एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि अब जो टॉपिक स्कूल में पढ़ाया जाएगा, उन्हीं से सवाल पूछे जाएंगे। उन्हीं के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन होगा। हटाए गए टॉपिक छात्रों को स्वयं पढ़ने होंगे, इन टॉपिक से 20 अंक का इंटर्नल असेसमेंट होगा। इसमें छात्रों को प्रोजेक्ट और असाइनमेंट बनाने होंगे।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2020/06/cbse-10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP