Skip to main content

श्रमिकों के बच्चों के लिए सीबीएसई पैटर्न पर 18 अटल आवासीय विद्यालय बनवाएगी योगी सरकार

श्रमिकों के बच्चों के लिए सीबीएसई पैटर्न पर 18 अटल आवासीय विद्यालय बनवाएगी योगी सरकार 


श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण करने वाले श्रमिकों के उज्जवल भविष्य की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही है। इनके बच्चों का पूरा खर्च भी श्रम विभाग वहन कर रहा है। सरकार के प्रयासों से मजदूरों के जीवन में बदलाव आएगा। श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई अच्छी हो और उनका भविष्य उज्जवल हों, इसके लिए प्रदेश सरकार हर मण्डल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय बना रहा है, जहां पर बच्चों को पढ़ाई-लिखाई, रहने व खाने की व्यवस्था मुफ्त होगी। श्रमिक चाहें जहां भी काम करें, उन्हें अब अपने बच्चों की चिन्ता नही होगी।



श्रम मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को बेहतर तथा निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा तथा यहां पर इन बच्चों को सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा दी जाएगी। 


इन विद्यालयों में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 1000 बच्चों के लिए प्रत्येक विद्यालय में रहने, खाने एवं पढ़ाई तथा खेलकूद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक की निःशुक्ल आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। इन विद्यालयों का निर्माण 12 से 15 एकड भूमि पर कराया जायेगा, तथा इस विद्यालयों का संचालन श्रम विभाग द्वारा किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/18.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP