Skip to main content

अब राजकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भी होगी आउटसोर्सिंग से नियुक्ति

अब राजकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भी होगी आउटसोर्सिंग से नियुक्ति

स्कूल-कॉलेजों में आउटसोर्सिंग से चपरासी रखने से आगे बढ़कर सरकार अब राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड के समकक्ष प्रवक्ता की नियुक्ति आउटसोर्सिंग से करेगी। शासन ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के निर्मित 49 राजकीय महाविद्यालयों में परास्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषयों के लिए प्रवक्ता के 98 पदों तथा 12 राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय के विषयों के लिए प्रवक्ता के 24 पदों को पहली बार आउटसोर्सिंग से भरे जाने की मंजूरी दी है।



विशेष सचिव उच्च शिक्षा योगेश दत्त त्रिपाठी ने 12 फरवरी को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज को इस संबंध में आदेश भेजे हैं। ये पद तभी भरे जाएंगे जब राजकीय महाविद्यालय संचालित होने की स्थिति में होंगे। आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों के लिए सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इन पदों को अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2022 तक के लिए सृजित किया गया है।

क्या कहते हैं नेता?
शिक्षक विधायक और नेता शिक्षक दल विधान परिषद सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा, 'आउटसोर्सिंग पर प्रवक्ता को रखना दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। शिक्षा के लिए ये व्यवस्था ठीक नहीं है। शिक्षा को एक प्रकाश से निजी हाथों में सौंपने का उपक्रम शुरू हो गया है।'


चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन के लिए परीक्षा 14 मार्च को
राजकीय महाविद्यालय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पुस्तकालयाध्यक्ष, राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी में पदोन्नति के लिए परीक्षा 14 मार्च को होगी। परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी में होगी।






source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_211.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP