Skip to main content

फतेहपुर : शिक्षक संगठन तमाम; पर लटके हैं बेसिक शिक्षकों के कई काम

फतेहपुर : शिक्षक संगठन तमाम; पर लटके हैं बेसिक शिक्षकों के कई काम


नहीं हो रहे अब भी यह काम

▪️एक दशक बाद भी प्राथमिक सहायक शिक्षकों का प्रमोशन नहीं

▪️सैकड़ों शिक्षकों का वेतन बकाया अब भी बांकी शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में नहीं दिखी तेजी। 

▪️प्रत्येक माह शिक्षकों को नहीं दी जाती वेतन पर्ची

▪️पेंशन, जीपीएफ एवं एनपीएस सम्बन्धी समस्याएं भी बरकरार 

▪️संख्या बल अधिक होने के बावजूद माशिसं से कमतर है बेसिक संघ 

▪️परिषदीय शिक्षकों को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व की मांग

फतेहपुर : जिले में यूं तो शिक्षकों के कई संगठन हैं लेकिन शिक्षकों की समस्याएं विभिन्न मसलों पर जस की तस बनी हुई हैं। वेतन, एरियर, प्रमोशन जैसे कई मामलों पर संगठन शिक्षकों की मांग को पूरी नहीं करा सकें। सूत्र बताते हैं कि ये संगठन शिक्षकों की समस्याओं को लड़ने की बजाए अपने वर्चस्व की जंग लड़ते हैं।



जिले में इस समय प्राथमिक शिक्षक संघ के अलावा जूनियर संघ, अटेवा संघ, और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जैसे शिक्षक संगठन हैं जो बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन सेवारत शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का जिम्मा संभाले हुए हैं। अटेवा ने पुरानी पेंशन के लिए जंग छेड़ी है तो वहीं दूसरे संगठन भी स्थानीय स्तर पर वेतन और एरियर के लिए संघर्ष का दावा कर रहे हैं। पिछली शिक्षक भर्तियों के अधीन सेवारत शिक्षकों का वेतन बकाया न मिलना, ससमय सत्यापन न होना और दशक बीतने के बावजूद प्राथमिक सहायक शिक्षकों का प्रमोशन न होना संगठनों को कटघरे में खड़ा कर रहा है।

ज्ञापनों का नहीं मिल सका अब तक फायदा : बीते समय में शिक्षक संगठनों ने अधिकारियों को कई ज्ञापन सौंपे है लेकिन धरातल पर इसका लाभ होता नहीं दिख रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_556.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP