Skip to main content

जनपद के भीतर जल्द होगा शिक्षकों का स्थानांतरण, नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र का भी अंतर होगा समाप्त

जनपद के भीतर जल्द होगा शिक्षकों का स्थानांतरण, नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र का भी अंतर होगा समाप्त।


■ - कुशीनगर आए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी जानकारी

■ - प्रदेश के 1194 जर्जर विद्यालयों के भवन ध्वस्त कराकर नया निर्माण होगा

■ - 400 करोड़ की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे स्मार्ट क्लास


कसया (कुशीनगर)। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले के बाद ग्रीष्मावकाश में जनपद के भीतर समायोजन किया जाएगा। प्रदेश के 1194 विद्यालयों के जर्जर भवन को ध्वस्त कराकर उनकी जगह नए भवन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये खर्चकर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना होगी।



ये बातें शनिवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कही। वे कुशीनगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपने व्यक्तिगत कार्य से आए मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के चलते स्कूलों में शिक्षक-अनुपात बिगड़ गया है। ग्रीष्मावकाश में अब जनपद के भीतर शिक्षक-अनुपात ठीक करने के लिए शिक्षकों का तबादला होगा। 


इसके लिए शिक्षकों से आवदेन लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से कोई विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं होगा। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब नगर और देहात के अंतर को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कुशीनगर में हुए विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर अब पहले से अधिक सुंदर दिख रही है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_122.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP