Skip to main content

फतेहपुर : 70 कम्पोजिट विद्यालय होंगे हाईटेक, सुधरेगी हालत, बनेंगी विद्यालयों में लैब

फतेहपुर : 70 कम्पोजिट विद्यालय होंगे हाईटेक, सुधरेगी हालत, बनेंगी विद्यालयों में लैब

फतेहपुर :  जिले के 70 कंपोजिट विद्यालय हाईटेक होंगे। कक्षा तीन से आठ तक न्यूनतम 180 छात्र संख्या वाले कंपोजिट विद्यालयों का पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयन होगा। इनमें गणित, विज्ञान और भाषा की पढ़ाई के लिए विशेष लैब बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीति आयोग ने कक्षा तीन से आठ का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम शुरू किया है। इसके लिए देशभर में कुल 10 जिलों का चयन हुआ है। इनमें से छह जिले उत्तर प्रदेश के हैं, जिनमें फतेहपुर भी शामिल है। योजना के तहत कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान और भाषा की विशेष पढ़ाई की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए चयनित 70 कंपोजिट विद्यालयों में इन विषयों की लैब स्थापित की जाएगी।



नीति आयोग का पत्र आते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने तय मानक के अनुरूप कंपोजिट विद्यालयों का चयन प्रारंभ कर दिया है। इसमें ऐसे स्कूलों का चयन किया जाना है, जिनमें कक्षा तीन से आठ तक की न्यूनतम छात्र संख्या 180 से कम न हो। साथ ही आठ शिक्षकों की तैनाती हो। स्कूलों का चयन कर नीति आयोग को भेजा जाना है। मार्च के बाद चयनित स्कूलों में काम शुरू हो जाएगा।

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में गणित, विज्ञान और भाषा की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नीति आयोग ने काम प्रारंभ कर दिया है। आयोग की मांग के अनुरूप जिले में 70 कंपोजिट विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।




क्या हैं कंपोजिट विद्यालय

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग ने एक परिसर में संचालित एक से अधिक विद्यालयों का अलग-अलग अस्तित्व समाप्त करके उनका विलय कर कंपोजिट विद्यालय बना दिया है। इनमें कक्षा एक से लेकर आठ तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। सिर्फ एक प्रधानाध्यापक और शेष सभी सहायक अध्यापक होते हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/70.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP