Skip to main content

अभिभावकों के खाते में जाएगी बेसिक स्कूल के बच्चों को मिलने वाली राशि, बोले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री

अभिभावकों के खाते में जाएगी बेसिक स्कूल के बच्चों को मिलने वाली राशि, बोले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री


सिद्धार्थनगर । प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार परिषदीय स्कूलों की सूरत और तस्वीर बदलने के लिए प्रयासरत है। आगामी 31 मार्च 2022 तक सूबे के सभी विद्यालयों को फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप का निर्माण एवं प्लेग्राउंड की सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बच्चों पर खर्च होने वाली धनराशि अब अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी।



बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी शनिवार को मुख्यालय पर पुनर्निर्माण के लिए चयनित विद्यालयों के शिलान्यास अवसर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कायाकल्प के तहत स्कूलों को आदर्श बनाने की कोशिश हो रही है। अब तक टाइल्स, फर्श की मरम्मत, बाला बेटिंग, बाउंड्रीवाल आदि के माध्यम से विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने में सफलता मिली है। 


31 मार्च 2022 तक एक भी स्कूल नहीं बचेगा, जहां फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, रैंप, प्लेग्राउंड की सुविधा न हो। इसके लिए सीएम की अध्यक्षता में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि बच्चों को मिल रहे ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहते हैं। 


इन बिंदुओं पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए योगी सरकार ने बच्चों पर खर्च होने वाली समस्त धनराशि का भुगतान अब अभिभावकों के बैंक खाते में भेजने का भी निर्णय लिया है। इस दिशा में अभिभावकों के बैंक खाते का अपडेशन कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/02/blog-post_596.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP