Skip to main content

फतेहपुर : आठ माह में खुले, 23 दिन में फिर बंद, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए स्कूल

फतेहपुर : आठ माह में खुले, 23 दिन में फिर बंद, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए स्कूल

फतेहपुर : कोरोना संक्रमण बढ़ने से 23 दिन बाद स्कूल फिर बंद हो गए हैं। हालांकि अभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए ही बंद हुए हैं, लेकिन स्कूल अप्रैल में खुलने को लेकर फिर संशय पैदा हो रहा है।



जिले में 2650 परिषदीय स्कूल, 112 एडेड, 254 निजी स्कूलों में तीन लाख 26 हजार बच्चे कक्षा एक से लेकर आठ तक पंजीकृत हैं। इनमें एडेड और परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत दो लाख 54 हजार बच्चों को दोपहर का भोजन स्कूलों में देने का व्यवस्था लागू है। यह सभी स्कूल आठ महीने बंद रहने के बाद खुले थे। इनमें कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं 15 फरवरी और कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं पहली मार्च से प्रारंभ हुई थीं। प्राथमिक स्कूल तो मात्र 23 दिन खुलने के बाद कोरोना की दहशत के कारण बंद कर दिए गए हैं कक्षा छह से आठ तक स्कूल 48 दिन ही खुले हैं। शासन ने बुधवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है ऐसे में बुधवार से इन सभी स्कूलों में एक बार फिर ताला लग गया है।

फिलहाल स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए हैं। अगर शासन दूसरा कोई आदेश जारी नहीं करता है, तो तय अवधि के बाद स्कूल खोल दिए जाएंगे। अगर स्कूल बंद रखने का निर्देश होते हैं, आदेश का पालन कराना उनका दायित्व है। -शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए

परीक्षा कराने की छूट अन्य सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी

शासन से जारी गाइड लाइन में सिर्फ छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए स्कूल खोलने की छूट मिली है। जिन स्कूलों में कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, वह स्कूल कोविड़ 19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षाएं कराएंगे। इनके अलावा सभी माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थाएं, तकनीकी शिक्षण संस्थानों के कार्यालय तो खुलेंगे, लेकिन छात्र-छात्राएं 31 मार्च तक स्कूल नहीं आएंगे। इसके आगे स्कूल खोलने या बंद रखने की गाइड लाइन बाद में जारी होगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, उनको स्कूल खोलने की छूट दी गई है। अन्य सभी शिक्षण और तकनीकी शिक्षण संस्थाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगे।




source http://www.primarykamaster.in/2021/03/23-31.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP