Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अब सोशल मीडिया को बनाया मांग का जरिया

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अब सोशल मीडिया को बनाया मांग का जरिया


लखनऊ। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में त्रुटियों की वजह से वंचित रह गए अभ्यर्थी ट्विटर पर गुहार लगाने के बाद अब सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचा रहे हैं। प्रदेश के करीब हर जिले से अभ्यर्थी वीडियो बनाकर पोस्ट डालकर नियुक्ति पत्र जल्द दिए जाने की मांग कर रहे हैं।



इन अभ्यर्थियों ने बताया कि बेसिक में करीब सात हजार शिक्षक पदों पर रिक्त सीटें हैं। वहीं करीब 750 से ज्यादा अभ्यर्थियों को पूर्णांक और प्राप्तांक में त्रुटि होने की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। जबकि सभी अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण कर मेरिट में आ गए थे। काफी समय तक धरना देने के बाद शपथ पत्र के आधार कुछ अभ्यर्थियों को मान्य कर दिया गया। 


अभ्यर्थियों ने बताया कि उसी शपथ पत्र के आधार पर उनको भी मान्य कर सकते हैं। जबकि जिनको मान्य किया गया है उनकी भी वहीं त्रुटियां थीं। अभ्यर्थियों ने मांग की कि जब एक जैसी त्रुटियां हैं तो उनको क्यों निराश किया गया। उन्होंने मांग की है कि मूल दस्तावेज के आधार पर उनकी त्रुटियों में सुधार किया जाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि शासन तीसरी सूची जारी करने का आश्वासन तो दे रहा है लेकिन पिछले कई महीनों से जारी नहीं किया गया। 


ट्विटर के जरिए अपनी मांग उठाने के बाद अब सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी परिवार समेत फोटो, वीडियो और पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री से नियुक्ति पत्र दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। पीलीभीत, गोंडा, मेरठ, हाथरस, बरेली, मुरादाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, कानपुर, इटावा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थी वीडियो और पोस्टर पोस्ट कर रहे हैं।


 अभ्यर्थियों ने बताया कि यदि सरकार उनके पक्ष में निर्णय नहीं लेती है तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपनी मांग को लेकर लखनऊ में आंदोलन करेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/69000_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP