Skip to main content

सीबीएसई स्कूलों को देना होगा अपनी वेबसाइट पर फीस सहित विवरण, वेबसाइट पर स्कूल की जानकारी लेकर अभिभावक बच्चों का अपनी पसंद के विद्यालय में करवा सकेंगे प्रवेश

सीबीएसई स्कूलों को देना होगा अपनी वेबसाइट पर फीस सहित विवरण, वेबसाइट पर स्कूल की जानकारी लेकर अभिभावक बच्चों का अपनी पसंद के विद्यालय में करवा सकेंगे प्रवेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर बच्चों से वसूली जाने वाली फीस से लेकर परीक्षा परिणाम सहित सभी जानकारी ऑनलाइन करनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल अपना विवरण वेबसाइट पर नहीं दे रहा है अथवा उसमें कुछ छिपाया गया है तो ऐसे स्कूलों की मान्यता वापस ली जा सकती है। बोर्ड की ओर से इस प्रकार के आदेश के बाद अब स्कूल अपने बारे में कोई जानकारी छिपा नहीं सकेंगे। इससे अभिभावकों को लाभ होगा। बोर्ड ने स्कूलों को एक महीने के भीतर अपनी सभी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है।



सीबीएसई की इस पहल से अभिभावकों को सीधा लाभ होगा। अभिभावक अपने बच्चे को किस स्कूल में प्रवेश दिलाएं, यह तय कर सकेंगे। बोर्ड ने पहले से वेबसाइट पर अपलोड अधूरी जानकारी को अपडेट करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने यह कदम पारदर्शिता लाने के लिए उठाया है। यदि कोई स्कूल अपने बारे में जानकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी अपलोड नहीं करने वाले पुराने स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण नहीं होगा। साथ ही नए स्कूल भी मान्यता से वंचित रह जाएंगे।

स्कूलों को दसवीं और बारहवीं के बीते तीन वर्ष के परिणाम, स्कूल की जानकारी के साथ प्रधानाचार्य के बारे में विवरण साझा करना होगा। इसमें प्रधानाचार्य का नाम, शैक्षिक योग्यता सहित उनके बारे में जानकारी और दसवीं, बारहवीं के तीन वर्ष के परिणाम का विवरण, एफीलेशन नंबर, स्कूल कोड, पता सहित ई-मेल आईडी, फोन नंबर को अपलोड करना होगा। स्कूलों को अपने मान्यता प्रमाण पत्र, सोसाइटी पंजीकरण, भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र, स्कूल फीस स्ट्रक्चर, स्कूल परिसर का क्षेत्र, कक्षा की संख्या व आकार, कंप्यूटर लैब, प्रयोगशाला की संख्या व आकार, इंटरनेट सुविधा, बालक-बालिका शौचालयों की संख्या के साथ कई जानकारी देनी होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_94.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP