Skip to main content

मदरसों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने का आदेश, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दी अनुमति

मदरसों में ऑनलाइन शिक्षा शुरू करने का आदेश, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दी अनुमति

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अन्य शिक्षा बोर्डों की भांति मदरसा  शिक्षा परिषद के अधीन संचालित मदरसों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कराने की स्वीकृति प्रदान की। अब जल्द ही मदरसों के कक्षा एक से आठ, कक्षा 9 से 12 तक एवं कामिल - फाजिल की कक्षाओं में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू होंगे। जब तक मदरसों को भौतिक रूप से शुरू कराने की स्थिति नहीं बनती है, तब तक नियमित ऑनलाइन पढ़ाई के पठन पाठन की अनुमति होगी। इसके लिए मदरसा शिक्षण परिषद से मान्यता प्राप्त सभी मदरसों को अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिसका लाभ हजारों छात्रों को मिलेगा।



कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए छात्र हित एवं शैक्षिक सत्र को नियमित किए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता / सहायता प्राप्त मदरसों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं व कामिल फाजिल की कक्षाओं में ऑनलाईन कक्षाओं को पुनः संचालित करने के आदेश दिए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के अथक प्रयास और मार्गदर्शन से आज उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आई है। ट्रिपल टी के अदभुत प्रयोग से आज प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 94.7 प्रतिशत है। जिसकी सराहना डबल्यू एच ओ ने भी की है। कोरोना संक्रमण के पॉजिटिविटी दर में भारी कमी को देखते हुए ही मदरसों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। 

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन के कारण मदरसा बंद होने के कारण अब मदरसों में भी  आनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।  मदरसों का कोर्स पूरा करने के लिए मदरसा ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था काफी सहायक साबित होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_174.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP