Skip to main content

यूजीसी ने जुलाई सेशन के लिए UG और PG के 123 कोर्सेज MOOCs किए ऑनलाइन माध्यम से किये ऑफर

यूजीसी ने जुलाई सेशन के लिए UG और PG के 123 कोर्सेज MOOCs किए ऑनलाइन माध्यम से किये ऑफर


देश भर में कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक यूजीसी ने यूजी और पीजी के करीब 123 कोर्सेज को ओपन ऑनलाइन कोर्स (Massive Open Online Courses MOOCs) के माध्यम से ऑफर किया है।

देश भर में कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक अहम फैसला लिया है। इसके मुताबिक यूजीसी ने यूजी और पीजी के करीब 123 कोर्सेज को ओपन ऑनलाइन कोर्स (Massive Open Online Courses, MOOCs) के माध्यम से ऑफर किया है। इसके मुताबिक यूजीसी ने अंडर ग्रेजुएट के 83 पाठ्यक्रमों और पीजी के 40 प्रोगाम में दाखिला दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रम में स्टूडेंट्स को SWAYAM प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। यूजीसी ने इस संबंध में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक घोषणा भी की है।



वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कोविड -19 की दूसरी लहर के चलते फिलहाल की परिस्थतियों को देखते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से अनुरोध है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वयं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करें। इसके अलावा जुलाई से अक्टूबर सेमेस्टर के लिए 83 यूजी और 40 पीजी एमओओसी पाठ्यक्रम की सूची स्वयं प्लेटफॉर्म के साथ-साथ swayam.gov.in पर भी उपलब्ध है। वहीं यूजी और पीजी के इन कोर्सेज में आवेदन के इच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक सूचना यूजीसी की साइट ugc.ac.in पर देख सकते हैं।


इसके पहले यूजीसी ने मई में होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया था। यूजीसी ने नोटिस जारी कर कहा था कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को कहा था कि मई में होने वाली ऑफलाइन परीक्षाएं (University May 2021 Offline exam) न कराने के निर्देश दिए थे। आयोग ने कहा था कि कोविड-19 के चलते मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लेने को कहा था। वहीं  परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 




source http://www.primarykamaster.in/2021/05/ug-pg-123-moocs.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP