Skip to main content

यूपी बोर्ड : बोर्ड खुद अपडेट नहीं कैसे अपलोड हो नंबर, 11वीं में विषय बदलने वाले हजारों छात्रों की समस्या बरकरार

यूपी बोर्ड : बोर्ड खुद अपडेट नहीं कैसे अपलोड हो नंबर, 11वीं में विषय बदलने वाले हजारों छात्रों की समस्या बरकरार


प्रयागराज : यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं के वर्ष 2020 में हुई 11वीं की वार्षिक परीक्षा के नंबर तो मांग लिए, लेकिन वह खुद ही अपडेट नहीं है। ऐसे में 12वीं में विषय बदलने वाले हजारों विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। समस्या ये है कि जिन छात्रों ने अपने विषय बदलने को बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया था, पूर्व के विषय के आगे संशोधित विषय का कोड तो दिखा रहा है लेकिन पूर्णांक पुराने विषय का ही है।



 आतिश पटेल ने गणित (विषयकोड 131) से जीव विज्ञान (विषय कोड 153) कराया। गणित का पूर्णाक 100 होता है लेकिन वर्तमान में उसका विषय जीव विज्ञान है जिसका पूर्णांक 70 है। क्योंकि उसकी 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा हो चुकी है। अब प्रश्न ये है कि उनका अंक मौजूदा समय में कितने पूर्णांक में चढ़ाया जाए। अमित पटेल का मामला ठीक उल्टा है। इन्होंने पहले जीव विज्ञान लिया था अब संशोधित विषय गणित है। यदि कोई छात्र अंग्रेजी (पूर्णाक 100) की जगह कंप्यूटर (लिखित परीक्षा का पूर्णांक 60 ) ले ले तो उसका अंक कितने पूर्णांक में दिया जाए। ये समस्या हाईस्कूल में भी है लेकिन 10वीं में सभी विषयों का पूर्णांक समान होने से कोई दिक्कत नहीं हुई।


विसंगति पर उठे सवाल

बोर्ड ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के 11वीं के नंबर 28 मई तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसमें आ रही कठिनाई पर सहारनपुर के डीआईओएस ने सचिव यूपी बोर्ड को 25 मई को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर मार्गदर्शन मांगा है।


✳️ 2020 में 12वीं विज्ञान वर्ग से परीक्षा फेल होने के कारण 2021 की परीक्षा में कला वर्ग से आवेदन किया है। उसके कक्षा 11 के विषयों में भिन्नता है। ऐसी स्थिति में उनके कक्षा 11 के कौन से अंक चढ़ाए जाएं।


✳️ कक्षा 11 के बाद कक्षा 12 में विषय वर्ग बदला गया है। उसमें कक्षा 11 के अंक कौन से भरे जाएंगे। इसी प्रकार कृषि व पत्राचार शिक्षा के छात्रों की भी समस्या है।




source http://www.primarykamaster.in/2021/05/11.html

Comments

Popular posts from this blog

प्राथमिक शिक्षक संघ ने कोरोना काल में माह अप्रैल से 16 मई 2021 तक मृत 1621 शिक्षक-कर्मचारी की सूची की जारी

प्राथमिक शिक्षक संघ ने कोरोना काल में माह अप्रैल से 16 मई 2021 तक मृत 1621 शिक्षक-कर्मचारी की सूची की जारी   source http://www.primarykamaster.in/2021/05/16-2021-1621.html

एक दिन का वेतन काटने के प्रा0शि0संघ के प्रस्ताव को जू0हा0 (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने किया खारिज, मुख्य सचिव को पत्र लिख वेतन कटवाने से किया स्पष्ट इनकार

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3yIhjLL

फतेहपुर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव भव्य रूप में मनाए जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी, देखें

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3fNWTJd