Skip to main content

CBSE ने दसवीं के रिजल्ट से जुड़े सभी संशय को किया दूर

CBSE ने दसवीं के रिजल्ट से जुड़े सभी संशय को किया दूर


गोरखपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा दसवीं के रिजल्ट को लेकर स्कूलों के संशय को दूर कर दिया है। स्कूलों की ओर से रिजल्ट तैयार करने को लेकर किए गए 57 प्रश्नों का जवाब बोर्ड ने यहां के 117 स्कूलों को भेज दिया है। बोर्ड की वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार छात्र न तो कापियां देख सकते हैं और ना ही चैलेंज कर सकते हैं। असंतुष्ट होने पर बोर्ड छात्र को एक और मौका देगा ।



स्कूलों की ओर से उठाए गए सवाल: यदि किसी छात्र ने परीक्षा नहीं दी। है तो उसके लिए क्या करेंगे ? यदि किसी विद्यालय का कक्षा दस का पहला बैच है तो वह किस आधार पर बच्चों को प्रमोट करेगा, रिजल्ट के बाद असंतुष्ट छात्रों के पास क्या विकल्प होगा, अगर किसी छात्र ने कोई प्रोजेक्ट या असाइनमेंट नहीं दिया है तो उसका क्या होगा ? 

रिजल्ट कमेटी कैसे बनेगी ? यदि कोई छात्र अंकों से संतुष्ट नहीं होगा ? तो उसे बोर्ड की ओर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा ? जिसके जवाब में बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाएं तभी होंगी, जब परिस्थितियां अनुकूल होंगी।


हाईस्कूल की परीक्षा रद होने के बाद रिजल्ट बनाने को लेकर स्कूलों में संशय की स्थिति थी। इसे दूर करने के लिए स्कूलों ने बोर्ड से तरह तरह के सवाल पूछे थे। इन सभी सवालों को संकलित कर बोर्ड ने सवाल के साथ उनके जवाब स्कूलों को तो भेजा ही है। उसे अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है ।
अजीत दीक्षित, जिला समन्वयक, सीबीएसई


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/cbse_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP