Skip to main content

विभागीय लापरवाही से नई पेंशन के दायरे में आने वाले शिक्षकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं, PSPSA ने पत्र लिखकर वित्त नियंत्रक से कार्यवाही की रखी मांग।

पूल एकाउंट न खुलने से लटकी पारिवारिक पेंशन व फंसा देयकों का भुगतान, PSPSA ने पत्र लिखकर वित्त नियंत्रक से कार्यवाही की रखी मांग। 

विभागीय लापरवाही से नई पेंशन के दायरे में आने वाले शिक्षकों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं


बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखा विभाग की लापरवाही के चलते सेवाकाल के दौरान मरने वाले वे शिक्षक जो नई पेंशन के दायरे में थे, उनके आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिला पा रहा है। वहीं इस संबंध में जब शिक्षकों की पारिवारिक पेंशन की पत्रावली संबंधित ब्लाक के माध्यम से लेखधिकारी को भेजी जाती है, उसके बाद बीएसए व लेखाधिकारी की ओर से उन पत्रालियों को पेंशन निदेशालय भेजा जाता है, लेकिन फाइलों को रिजेक्ट या आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया जा रहा है। इस संबंध में वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को एक लिखित शिकायत भेजी गयी है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन पसपा की ओर से इस संबंध में विभागीय स्तर पर जांच की भी मांग की गयी है कि आखिर ये लापरवाही क्यों हुई जो पूल एकाउंट नहीं कार के इसके पीछे वित्त की क्या मंशा क्या थी, इस पर सवाल खड़े होते हैं। 



पेंशन निदेशालय ने दी ये जानकारीः इस संबंध में जब पेंशन निदेशालय से संपर्क किया गया तो ये जानकारी दी गयी कि उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा एक पूल एकाउंट इस संबंध में खोला जाना था जो अभी तक नहीं ओपन हुआ है। बिना खाते के किसी भी प्रकार के सेवानिवृत्त लाभ पारिवारिक पेंशन, अथवा एनपीएस खाते से अग्रिम निकासी नहीं की जा सकती है।

शिक्षकों के परिवार विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर 
विभाग के सैकड़ो ऐसे शिक्षक हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है और वह पेंशन के दायरे मं लेकिन उनके परिवार को लाभ नहीं मिल पा रहा है | वहीं विभाग उनके परिवार की भी सुनने को तैयार नहीं है।इस स्थिति में उनके परिवार कहां अपनी फरियाद लेकर जाये इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है ।

कोशेना काल में भी कई शिक्षकों की हुई मौत 
बतादें कि कोरोना काल में भी कई ऐसे शिक्षक हैं जिनकी मौत हुई है और वह पेंशन के दायरे में हैं लेकिन उनको पेंशन का लाभ बिना एकाउंट के नहीं मिल पारहा है।कई शिक्षकों की पत्नी वबच्चे विभाग में चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

मामला मेरी जानकारी में नहीं: वित्त लेखाधिकारी 
वहीं इस संबंध में लखनऊ बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात वित्त लेखाधिकारी नागेश त्रिपाठी का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं हैं।अगर कोई ऐसा मामला आता है तो समीक्षा करके आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विभाग की लापरवाही के चलते नहीं खुले खाते
विभाग की लापरवाही की चलते अभी तक खाते नहीं खुलें हैं, जिसके चलते परिवारिक पेंशन के मामले लंबित हैं और मृतक शिक्षकों के परिवार भी परेशान हो रहे हैं। इसमें वित्त लेखाधिकारी की पूरी लापरवाही है। विनय कुमार सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष, पीएसएसए |







source http://www.primarykamaster.in/2021/05/pspsa_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP