Skip to main content

12वीं की परीक्षा से पहले शिक्षकों के वैक्सीनेशन की तैयारी में केंद्र, छात्रों को भी मिलेगी प्राथमिकता, लगेंगे विशेष कैंप

12वीं की परीक्षा से पहले शिक्षकों के वैक्सीनेशन की तैयारी में केंद्र,  छात्रों को भी मिलेगी प्राथमिकता,  लगेंगे विशेष कैंप


नई दिल्ली: राज्यों के सुझावों के बाद 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले केंद्र सभी शिक्षकों के वैक्सीनेशन की तैयारी में है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रलय से संपर्क साधा जा रहा है। राज्यों में विशेष कैंप लगाकर वैक्सीन लगाने की योजना बनाई गई है। हालांकि इससे पहले सभी राज्यों में वैक्सीन की उपलब्धता और शिक्षकों की संख्या को जांचा जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर 18 साल और अधिक उम्र के छात्रों का भी परीक्षा से पहले कैंप लगातार टीकाकरण किया जा सकता है।



शिक्षकों के वैक्सीनेशन को लेकर मंत्रलय इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल में उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनावों में ड्यूटी करने से शिक्षकों की मौत का मामला चर्चा में रहा है। ऐसे में परीक्षा ड्यूटी से पहले शिक्षकों को लेकर अब वह कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि शत-प्रतिशत शिक्षकों के वैक्सीनेशन की योजना पर काम किया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक, सभी राज्यों में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने वैक्सीन लगवा ली है। इस मुहिम में छूटे हुए शिक्षकों को वैक्सीन लगाने की योजना बनाई जा रही है। राज्यों ने बोर्ड और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के छात्रों के भी वैक्सीनेशन की राय दी है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/12_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP