Skip to main content

फतेहपुर : पढ़ाई से दूर नहीं रहेंगे परिषदीय बच्चे, छात्रों तथा उनके अभिभावकों से शिक्षक रखेंगे संपर्क, दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों की दी जाएगी शिक्षा

फतेहपुर : पढ़ाई से दूर नहीं रहेंगे परिषदीय बच्चे, छात्रों तथा उनके अभिभावकों से शिक्षक रखेंगे संपर्क, दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों की दी जाएगी शिक्षा।

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ज्यादा दिनों तक अपने गुरु जी और पढ़ाई से दूर नहीं रहेंगे। इसके लिए शिक्षक छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों से भी संपर्क करेंगे। यह संपर्क मोबाइल के माध्यम से होगा। कोरोना काल में घर बैठे बच्चों की पढ़ाई को लेकर शासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई हैं।



बच्चों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। लेकिन उसमें कई व्यावहारिक कठिनाइयां होने के कारण बच्चों को दूरदर्शन चैनल के माध्यम से पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल की तुलना में टेलीविजन की उपलब्धता ज्यादा है, इसलिए बच्चे पढ़ाई के इस तरीके से ज्यादा जुड़ सकेंगे ।

कोरोना के चलते पिछले एक वर्ष से सरकारी प्राइमरी स्कूल बंद हैं। बच्चों को घरों पर ही विभिन्न माध्यमों से पढ़ाया जा रहा है। स्कूल बंद होने के कारण शिक्षकों और बच्चों का भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसको दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षक न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई लिखाई को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे बल्कि छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों से भी मोबाइल पर संपर्क में रहेंगे। जिससे उसकी पढ़ाई के बारे में पूरी जानकारी शिक्षक को हो सके और आगे के लिए सुझाव भी दिए जा सकें । इसके साथ ही मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई-पाठशाला का संचालन किया जाएगा।




source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_498.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP