Skip to main content

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, यूपी बोर्ड परीक्षा पर फैसला इस माह के अंत तक

 
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं को लेकर योगी सरकार इस माह के अंत तक फैसला लेगी। कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा के बाद इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के आयोजन पर निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी। 

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हम पहले ही प्रश्न पत्र प्रिंट करा चुके हैं। कॉपियों के डिकोडेड सेट तैयार हो चुके हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 8513 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर चुके हैं। हम कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हम मुख्यमंत्री से परीक्षा के आयोजन के संबंध में चर्चा करेंगे और इस माह के अंत तक फैसला लिया जा सकता है।'

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, 'जब शिक्षा विभाग 12वीं कक्षा की परीक्षा की तिथि फाइनल कर लेगा, तब स्वास्थ्य विभाग यह देखेगा कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किस तरह कराया जाए। हमने पंचायत चुनाव समेत कई कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ कराए। ऐसे में हमारे लिए परीक्षा का आयोजन ज्यादा कठिन नहीं होगा।'

उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 90 फीसदी राज्यों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के आयोजन पर सहमति जताई है। इन सभी का मानना है कि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं जरूर होनी चाहिए क्योंकि उच्च शिक्षा व आगे छात्र के भविष्य में 12वीं की परीक्षा अहम भूमिका निभाती है।


इससे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। जिस तिथि से परीक्षा कराए जाने के संबंध में सुझाव प्राप्त होगा, उन तारीखों में परीक्षा कराकर एक माह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी में बोर्ड परीक्षा संपादित कराए जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। 

यूपी बोर्ड 12वीं के प्रीबोर्ड परिणाम 28 मई तक होंगे अपलोड

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए पंजीकृत 26 लाख छात्रों की फरवरी में आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम 28 मई की शाम तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों को 22 मई को भेजे पत्र में सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने ये निर्देश दिए हैं।

पहले लगे टीका फिर हो परीक्षा: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा पहले टीका, फिर परीक्षा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग कर चुके हैं कि पहले यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को टीका लगाया जाए, उसके बाद ही इम्तेहान की बात की जाए।

Enter Your E-MAIL for Free Updates :    
व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।



source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP