Skip to main content

University Exam 2021 : विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 13 अगस्त तक करा लेने की योजना

University Exam 2021 : विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 13 अगस्त तक करा लेने की योजना


University Exam 2021 : प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाएं 13 अगस्त तक करा लेने की योजना बनाई है। साथ ही परीक्षा का सरलीकरण इस प्रकार किया जाएगा कि एक विषय के सभी प्रश्नपत्रों को शामिल करते हुए एक ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा जो बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। परीक्षा प्रणाली ओएमआर पर आधारित होगी।



सूत्रों के अनुसार, तीन कुलपतियों की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। शासन की मंशा है कि सभी परीक्षाओं के परिणाम 31 अगस्त 2021 तक घोषित कर दिए जाएं। प्रस्ताव में प्रायोगिक परीक्षाओं के बारे में यह व्यवस्था बनाई गई है कि इसमें अंकों का निर्धारण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाए तथा मौखिक परीक्षा को आवश्यकतानुसार आनलाइन कराया जाए। विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा पद्धति एवं सेमेस्टर परीक्षा पद्धति में छात्रों को प्रोन्नत करने के नियम भी तय कर दिए गए हैं। दोनों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर से पूर्व की कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा कराए प्रोन्नत किया जाएगा।

सेमेस्टर प्रणाली में होगी यह व्यवस्था
प्रस्ताव में कहा गया है कि ऐसे विश्वविद्यालय जहां स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं तथा द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न नहीं हुई हैं, वहां उनके प्रथम सेमेस्टर के अंकों के आधार पर उनके द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम तथा अंक निर्धारित होंगे। इसी तरह यदि तृतीय एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं तथा चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं हुई हैं तो तृतीय एवं सेमेस्टर के अंकों के आधार पर चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम एवं अंक निर्धारित होंगे।

वार्षिक परीक्षा प्रणाली में होगी यह व्यवस्था
प्रस्ताव में कहा गया है कि ऐसे विश्वविद्यालय जहां स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं संपन्न नहीं हुई हैं। वहां ऐसे छात्रों को द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत कर दिया जाएगा तथा इनकी आगामी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंकों के आधार पर उनके प्रथम वर्ष का परिणाम एवं अंक निर्धारित होंगे। ऐसे विश्वविद्यालय जहां वर्ष 2020 में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं हुई थीं, वहां प्रथम वर्ष के अंकों के आधार पर द्वितीय वर्ष के परिणाम एवं अंक निर्धारित होंगे और तृतीय वर्ष में प्रोन्नत किया जाएगा। इसी तरह ऐसे विश्वविद्यालय जहां 2020 में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हुई थीं, उनके लिए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएंगी और परीक्षा परिणाम के आधार पर तृतीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों को भी द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत किया जाएगा। जब वर्ष 2022 में द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी तो द्वितीय वर्ष के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम वर्ष में अंक प्रदान किए जाएंगे।




source http://www.primarykamaster.in/2021/06/university-exam-2021-13.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP