Skip to main content

फतेहपुर : पारस्परिक तबादले पर आए शिक्षकों को जल्द मिलेंगे स्कूल, शासन ने बीएसए को दिए सूची तैयार कर रिपोर्ट देने के निर्देश

फतेहपुर : पारस्परिक तबादले पर आए शिक्षकों को जल्द मिलेंगे स्कूल, शासन ने बीएसए को दिए सूची तैयार कर रिपोर्ट देने के निर्देश

फतेहपुर : पारस्परिक तबादले पर आए शिक्षकों को जल्द ही स्कूल आवंटित होंगे। मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीसी कर बीएसए को स्कूल आवंटन की तैयारी पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिले में 128 शिक्षक पारस्परिक तबादले पर आए हैं, जिनमें दो की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इस तरह से 126 शिक्षकों को स्कूल आवंटित करना है।



जिले में पांच मार्च को 128 शिक्षक पारस्परिक तबादले पर आए हैं। शासन से आई तबादला सूची में किसी भी शिक्षक के पिता का नाम अंकित नहीं है। ऐसे में एक नाम के कई शिक्षक होने के कारण स्कूल आवंटन में दिक्कत हो रही है। शासन ने यह समस्या दूर करने के लिए शिक्षकों के मूल अभिलेखों से पिता का नाम देखकर कंप्यूटर में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। यह सूची पूरी होने से बाद शासन में बुधवार को भेजी गई है। एक-दो दिन में स्कूल आवंटन की तिथि घोषित हो सकती है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पारस्परिक तबादला सूची में किसी भी शिक्षक के पिता का नाम अंकित नहीं है। शासन ने शिक्षकों के पिता का नाम अंकित कर सूची तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। सूची पहुंचने पर शासन से जल्द ही स्कूल आवंटन तिथि घोषित हो सकती है।





source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_987.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP