Skip to main content

शिकायत : 90 फीसदी निजी स्कूल शिक्षकों को दे रहे आधा वेतन, निजी स्कूल शासनादेश की कर रहे अवहेलना

शिकायत : 90 फीसदी निजी स्कूल शिक्षकों को दे रहे आधा वेतन, निजी स्कूल शासनादेश की कर रहे अवहेलना


लखनऊ। प्राइवेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने राज्य सरकार से निजी स्कूलों में हो रहे शिक्षकों के शोषण की शिकायत की है। एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों को पूरा वेतन दिलाए जाने की मांग की है। 



एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने शासनादेश जारी कर शिक्षण संस्थानों को पूरा वेतन देने का आदेश दिया है लेकिन निजी स्कूल इसकी खुलकर अवहेलना कर रहे हैं। कोरोना काल में करीब 90 प्रतिशत स्कूल अपने शिक्षकों को आधा वेतन दे रहे हैं।


उन्होंने उप मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे एक कमेटी बनाकर इसकी जांच कराए कई शिक्षकों ने शिक्षकों को वेतन मांगने पर स्कूल से निकाल दिया गया है। शिक्षक मजबूरी में नौकरी कर रहा है और वे कहीं पर शिकायत भी नहीं कर पा रहे। एसो. ने अपने शिकायती पत्र में कई स्कूलों का नाम भी लिया है। 


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/90.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP