Skip to main content

69000 शिक्षक भर्ती : नहीं हुआ जिला आवंटन, 6000 अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार

69000 शिक्षक भर्ती :  नहीं हुआ जिला आवंटन,  6000 अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार



● ओबीसी वर्ग के 6000 अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार
● चयन सूची 5 जनवरी को जारी कर दी गई थी



69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग के 6000 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तो जारी कर दी गई लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी जिला आवंटन जारी नहीं हो पाया है। एनआईसी जिला आवंटन की सूची को अंतिम रूप नहीं दे पाया है।



चयन सूची पांच जनवरी को जारी हुई थी। जिला आवंटन के बाद काउंसिलिंग होगी और इसके बाद ही नियुक्ति पत्र जारी होंगे। दरअसल, एनआईसी ऐसा फार्मूला तैयार कर रहा है ताकि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न होने पाए। शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त कई ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें मेरिट के चलते अपनी पसंद के जिले में नियुक्ति नहीं मिल पाई। अब देखा जा रहा है कि 6000 भर्ती में नियुक्ति होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक ही जिला आवंटन हो और इससे पहले दो चरणों में नियुक्त हुए शिक्षकों के साथ अन्याय न हो। कई शिक्षक भर्तियों में ऐसा हो चुका है कि कई चरणों में भर्ती होने के कारण ज्यादा मेरिट वाले शिक्षकों को उनके मनमाफिक जिले नहीं मिलते।


मसलन, 68500 शिक्षक भर्ती के पहले चरण 45 हजार शिक्षक चयनित हुए तो उन्हें प्रदेश में एक समान नियुक्त करने के लिए सभी जिलों की सीटों का कटऑफ 45 हजार के मुताबिक निकला लेकिन बाद में जो शिक्षक चयनित होकर आए उन्हें अपने मन के जिलों में नियुक्ति मिल गई।


source http://www.primarykamaster.in/2022/01/69000-6000.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP