Skip to main content

UGC ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से की डिजीलॉकर पर अपलोड डिग्री और मार्कशीट को स्वीकार करने की अपील

UGC ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से की डिजीलॉकर पर अपलोड डिग्री और मार्कशीट को स्वीकार करने की अपील

UGC द्वारा हाल ही में 3 जनवरी 2022 को विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च संस्थानों को जारी नोटिस के अनुसार नेशनल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एकेडेमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) के क्रियान्वयन के लिए यूजीसी को एक अधिकृत निकाय के रूप में नामित किया है।



UGC ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से की डिजीलॉकर पर अपलोड डिग्री और मार्कशीट को स्वीकार करने की अपीलसंस्थानों से डिजीलॉकर पर जारी डॉक्यूमेंट्स को दाखिले व अन्य प्रक्रियाओं के दौरान स्वीकार करने की अपील।

नई दिल्ली :  नये शैक्षणिक सत्र में दाखिले से पूर्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर से केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, सम्बद्ध महाविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों से अपील की है कि वे डिजीलॉकर पर अपलोड डिग्री एवं मार्कशीट की स्वीकार करें। आयोग द्वारा हाल ही में 3 जनवरी 2022 को विश्वविद्यालयों एवं अन्य उच्च संस्थानों को जारी नोटिस के अनुसार नेशनल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एकेडेमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) के क्रियान्वयन के लिए यूजीसी को एक अधिकृत निकाय के रूप में नामित किया है। एनएडी की पहुंच को बढ़ाने के लिए संस्थान डिजीलॉकर एनएडी पर अन्य संस्थानों द्वारा जारी की गयी डिग्री को दाखिले व अन्य प्रक्रियाओं के दौरान स्वीकार करें।

बता दें कि डिजीलॉकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का प्लेटफॉर्म जहां पर एक तरफ उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने छात्र-छात्राओं की डिग्री और मार्कशीट व अन्य डॉक्यूमेंट्स की डिजीटल कॉपी जारी करने को कहा गया है तो वहीं दूसरी ओर जिन स्टूडेंट्स को उनकी डिग्री, मार्कशीट, आदि जारी हो चुकी है, वे भी इसे डिजीलॉकर पर अपलोड कर सकते हैं।

डिजीलॉकर एनएडी को लेकर यूजीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश भर के उच्च शिक्षा संस्थान एनएडी पर अपने स्टूडेंट्स की डिग्री या अन्य डॉक्यूमेंट्स को जारी किए जाने के लिए डिजीलॉकर एनएडी पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं।

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई डिग्री, मार्कशीट, आदि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के अंतर्गत वैध डॉक्यूमेंट हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/01/ugc.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP