Skip to main content

बड़ी राहत : इस साल भी नहीं बढ़ेगी माध्यमिक स्तर के स्कूलों की फीस, शासन ने लगाई रोक

बड़ी राहत : इस साल भी नहीं बढ़ेगी माध्यमिक स्तर के स्कूलों की फीस, शासन ने लगाई रोक

 
लखनऊ : प्रदेश सरकार ने माध्यमिक स्तर के स्कूलों में अगले शैक्षिक सत्र में फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि कोविड 19 के तहत पिछले दो सालों से फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई है। 2022-23 के शैक्षिक सत्र में भी रोक प्रभावी रहेगी। ये आदेश सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।


उत्तर प्रदेश के न‍िजी स्‍कूलों में फीस बढ़ोतरी पर शिक्षा विभाग का अहम फैसला, नए सत्र से लागू होगा आदेश


उत्‍तर प्रदेश के सभी बोर्डाें के निजी माध्यमिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में भी फीस बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष भी फीस न बढ़ाए जाने का फैसला किया है। निजी स्कूल वर्ष 2019-20 में तय की गई शुल्क संरचना के अनुसार ही फीस ले सकेंगे। लगातार तीसरे साल भी फीस न बढ़ाए जाने का निर्णय लेने से कोरोना महामारी के बीच अभिभावकों को बड़ी राहत मिल गई है।




अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर शैक्षिक सत्र 2022-23 में भी निजी माध्यमिक स्कूलों द्वारा फीस न बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। कोरोना महामारी के कारण शैक्षिक सत्र वर्ष 2020-21 व वर्ष 2021-22 में फीस बढ़ोतरी नहीं की गई थी। यानि लगातार तीसरे वर्ष भी निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। यह फैसला यूपी बोर्ड, सीबीबीएसई व सीआइएससीई सहित सभी बोर्डों के निजी स्कूलों पर लागू होगा।


अगर कोई निजी स्कूल फीस बढ़ाता है तो उप्र स्वावित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) अधिनियम, 2018 की धारा-आठ (एक) के अंतर्गत गठित जिला शुल्क निर्धारण नियामक समिति से अभिभावक व छात्र इसकी शिकायत करेंगे और कार्रवाई की जाएगी। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि शुल्क बढ़ोतरी कोई निजी स्कूल न करे इसके लिए सतत निगरानी करें।



source http://www.primarykamaster.in/2022/01/blog-post_79.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP