Skip to main content

CBSE टर्म वन की परीक्षा के नतीजे जनवरी में, टर्म टू की परीक्षा स्थगित करने की मांग लगी उठने

CBSE टर्म वन की परीक्षा के नतीजे जनवरी में, टर्म टू की परीक्षा स्थगित करने की मांग लगी उठने



नई दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत नवंबर-दिसंबर 2021 के दौरान विभिन्न तारीखों पर आयोजित की गयी पहले चरण यानि टर्म 1 परीक्षाओं के नतीजों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट 2021-22 की घोषणा जनवरी 2022 के आखिरी सप्ताह के दौरान की जा सकती है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने  जानकारी साझा करते हुए कहा, “जहां तक टर्म 1 की परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन की बात है उसे जनवरी के आखिरी सप्ताह तक छात्रों का बताया जाएगा।”



बता दें कि सीबीएसई द्वारा टर्म 1 परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी होने के साथ ही कहा गया था कि परीक्षाओं के आयोजन के बाद जल्द ही नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड द्वारा परीक्षा कार्यक्रम के बीच में ही मूल्यांकन नीति में बदलाव के चलते 7 विषयों (मेजर और माइनर) के मूल्यांकन स्कूल के बाहर से कराए जाने कारण नतीजों की घोषणा में देरी हुई है।


टर्म 2 परीक्षाओं को स्थगित करने की उठने लगी है मांग

दूसरी तरफ, देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-1) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के देश भर के विभिन्न हिस्सों में तेजी से बढ़ते मामलों और उनकी रोकथाम के लिए कई हिस्सों में लगाए जा रहे साप्ताहित कर्फ्यू के मद्देनजर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स द्वारा टर्म 2 परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की मांग की जाने लगी है। इन स्टूडेंट्स द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से टर्म 2 परीक्षाओं के स्थगित करने या रद्द करने या ऑनलाइन मोड में आयोजन किए जाने की गुहार सीबीएसई बोर्ड, शिक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्री, आदि से लगाई जा रही है।


बता दें कि इग्नू के दिसंबर 2021 टर्म-ईंड-एग्जाम, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) 2021 की परीक्षा, गेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने का कार्यक्रम, आदि पहले ही स्थगित किया जा चुका है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/01/cbse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP