Skip to main content

यूपी बोर्ड का मान बढ़ाने वाले छात्रों को ढूंढने में विभाग हुआ फेल, पुरा छात्रों को गौरव पोर्टल से जोड़ने का निर्देश

यूपी बोर्ड का मान बढ़ाने वाले छात्रों को ढूंढने में विभाग हुआ फेल, पुरा छात्रों को गौरव पोर्टल से जोड़ने का निर्देश


यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण देश-विदेश में प्रमुख पदों पर तैनात विद्यार्थियों को विभाग ढूढ़ने में नाकाम है। शताब्दी वर्ष समारोह के मद्देनजर बोर्ड ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, साहित्य, खेल व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके या दे रहे पुरा छात्रों को गौरव पोर्टल से जोड़ने का निर्देश दिया था। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण जनपदों से पुरा विद्यार्थियों के पंजीकरण की स्थिति असंतोषजनक मिली है। जिस पर बोर्ड ने नाराजगी जताई है।



10 जनवरी तक पोर्टल पर होगा पंजीकरण


बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर व प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक पुरा छात्रों का पंजीकरण मिशन पोर्टल पर कराने का को कहा है। बोर्ड ने इसके लिए एक बार फिर 10 जनवरी तक पोर्टल खोल दिया है, ताकि बोर्ड से उत्तीर्ण हुए अधिक से अधिक पुरा विद्यार्थी पंजीकरण करा सकें। हालांकि अभी तक हुए पंजीकरण की रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है 10 जनवरी तक पुरा छात्रों की तलाश पूरी हो पाएगी।




बोर्ड की सख्ती के बाद एक फिर विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्धारित तिथि तक बोर्ड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अधिक से अधिक पुरा विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है।


प्रधानाचार्यों को दिया गया निर्देश, क्षम्‍य नहीं होगी शिथिलता

 सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित हाईस्कूल व इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को बोर्ड से उत्तीर्ण अधिक से अधिक छात्रों के पंजीकरण के निर्देश दिए गए हैं। 


source http://www.primarykamaster.in/2022/01/blog-post_58.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP