Skip to main content

UP Board 10th 12th Exam 2022 : जल्द घोषित होगी परीक्षा की तारीखें, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UP Board 10th 12th Exam 2022 : जल्द घोषित होगी परीक्षा की तारीखें, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UP Board 10th 12th Exam 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तारीख जारी हो गई है,  राज्य में में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान  10 फरवरी को होगा और परिणाम 10 मार्च को आएंगे। वहीं इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं 10वीं-12वीं के छात्रों को बता दें, यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान बहुत जल्द कर सकता है। बताया जा रहा है कि डेटशीट को काफी हद तक अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीं परीक्षा का आयोजन विधानसभा चुनाव क रिजल्ट के बाद ही होने की संभावना है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि विधानसभा चुनाव के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। बता दें, उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्तर के स्कूलों के 2022 के कैलेंडर में बोर्ड परीक्षा के लिए 15 दिन निर्धारित किए गए हैं।



 बातचीत में उन्होंने कहा था  कि इस बार हमने अर्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करवाये हैं। ये पहली बार हुआ है। हम प्री बोर्ड परीक्षाएं भी चुनाव के पहले करवा लेंगे।

आपको बता दें, यूपी बोर्ड में प्री बोर्ड परीक्षाएं पिछले सत्र से ही अनिवार्य कर दी गई है। इससे पहले स्कूल अपने स्तर से इसे कराते थे, लेकिन इस बार हर लिखित परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा के  नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2022 में 51,74,583 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक 10वीं के 27,83,742 और 12वीं के 23,91,841 कुल 51,74,583  छात्रों ने आवेदन किया है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/01/up-board-10th-12th-exam-2022.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP