Skip to main content

नेताओं की चुनावी परीक्षा के कारण बढ़ा यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का इंतजार, मार्च अंत अथवा अप्रैल प्रथम सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की उम्मीद

नेताओं की चुनावी परीक्षा के कारण बढ़ा यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का इंतजार, मार्च अंत अथवा अप्रैल प्रथम सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की उम्मीद



 प्रयागराज : सूबे में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही राजनीति दलों की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का इंतजार बढ़ गया है। 



चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आएगा। इसके बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा का काम जोर पड़ेगा। इधर, यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर रविवार को 40 जिलों की सूची अपलोड कर दी गई है। सोमवार को बचे 35 जिलों की सूची अपलोड होगी। आपत्तियों का निस्तारण करके केंद्रों की नई सूची फरवरी के अंत तक जारी की जा सकती है। इसके अलावा अन्य प्रक्रिया पूरी करके मार्च के अंत अथवा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है। 



यूपी बोर्ड फरवरी महीने में परीक्षा शुरू करवाकर मार्च के मध्य तक उसे पूरा कर लेता है, लेकिन जिस वर्ष लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव होता है, उसके चलते परीक्षा कार्यक्रम में व्यापक बदलाव करना पड़ता है। शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में लगना व परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होना है। यूपी बोर्ड परीक्षा में हर बार 50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होते हैं। वर्ष 2022 के लिए 51,74,583 का पंजीकरण हुआ है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/01/blog-post_42.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP