Skip to main content

यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा में नकल कराने वालों पर लगेगा रासूका

यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा में नकल कराने वालों पर लगेगा रासूका

यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासूका के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं पहली बार कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। संवेदनशील जिलों में एसटीएफ नजर रखेगी। 



मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील केन्द्रों पर एसटीएफ द्वारा नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी चेक कर लिए जाएं।  परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी की निगरानी में होगा। हर जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परीक्षा केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं का शतप्रतिशत स्थलीय निरीक्षण करा लें। परीक्षा अवधि में निर्बाध बिजली की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य, परिवहन, नगर विकास, पंचायती राज विभाग से अपेक्षा की गई  कि बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध कराएं। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लें।

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने जानकारी दी कि पहली बार कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती ऑनलाइन होगी। इसी में उनकी हाजिरी भी लगेगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। वहीं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया जाएगा। वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश, सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह, सचिव गृह तरुण गाबा, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शम्भु कुमार व जय शंकर दुबे समते विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/2022_16.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP