Skip to main content

यूपी बोर्ड परीक्षा के दागी जिले शासन के रडार पर

यूपी बोर्ड परीक्षा के दागी जिले शासन के रडार पर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों में जुटा है, तो शासन नकलविहीन परीक्षा पर नजर लगाए है। इसके लिए शासन ने वर्ष 2021 को छोड़ पिछले तीन साल की बोर्ड परीक्षा को बदनाम करने वाले जिलों की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद से तलब की है। इसमें प्रयागराज के साथ कौशांबी, बलिया, मऊ, गाजीपुर जिले के नाम सामने आए हैं। पकड़े गए मामलों और उसमें हुई कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी गई है।



वर्ष 2022 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसके लिए 8373 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 51, 92,689 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है। वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हुई थी। इस बार परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड से लेकर शासन तक व्यूहरचना में जुटा है। मुख्य सचिव पिछले दिनों प्रदेश के सभी कमिश्नर, डीएम व पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में नकल मामले में रासुका के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दे चुके हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड की पिछली तीन परीक्षाओं में नकल के मामले में दागी जिलों में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी शासन ने तलब की है। रिपोर्ट भेजी गई है कि मऊ में वर्ष 2020 की परीक्षा में भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र वायरल करने वाले प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। कौशांबी में वर्ष 2020 में एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई कापी, गाजीपुर और बलिया में पकड़ी गई कापी के मामले में भी एफआइआर दर्ज कराई गई थी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP