Skip to main content

यूपी बोर्ड : नए-पुराने पाठ्यक्रम की एक साथ परीक्षा

यूपी बोर्ड : नए-पुराने पाठ्यक्रम की एक साथ परीक्षा

● कोरोना के कारण पिछले साल के छात्रों को भी दिया गया है मौका
● उनकी अंग्रेजी व वाणिज्य की परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम पर होगी



प्रयागराज : 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली बार नए और पुराने पाठ्यक्रम का पेपर एकसाथ होगा। छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए 10वीं-12वीं अंग्रेजी और इंटर कॉमर्स में नए और पुराने पैटर्न पर अलग-अलग पेपर बनाया गया है। यूपी बोर्ड ने पिछले साल कोरोनाकाल में बिना परीक्षा कराए हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित किया था।

परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की मांग पर बोर्ड ने दोबारा मौका देते हुए अंकसुधार परीक्षा कराई लेकिन उसमें भी काफी छात्र छूट गए। उसके बाद शासन ने अंकसुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत छात्रों को एक बार फिर 2022 की परीक्षा में नि:शुल्क बैठने का मौका दिया है। इन्हें 2021 का ही प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र दिया जाएगा।

बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 से हाईस्कूल और इंटर अंग्रेजी जबकि इंटर कॉमर्स में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया था। नए पाठ्यक्रम के आधार पर 2022 में पहली बार 10वीं-12वीं अंग्रेजी और 12वीं कॉमर्स की परीक्षा होने जा रही है। लेकिन 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने भी इस बार पंजीकरण कराया है।

लिहाजा नए और पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर अलग-अलग पेपर बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार हाईस्कूल और इंटर अंग्रेजी में 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर पंजीकरण कराया है जबकि इंटर कॉमर्स के लगभग 900 छात्र ऐसे हैं जो पुराने कोर्स पर परीक्षा देंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/blog-post_21.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP