Skip to main content

IGNOU : बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन 17 अप्रैल तक, विश्वविद्यालय ने जारी किए निर्देश

IGNOU :  बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन 17 अप्रैल तक, विश्वविद्यालय ने जारी किए निर्देश


लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन का कार्यक्रम वेबसाइट www.ignou.ac.in सोमवार को जारी कर दिया। आनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। इसमें स्नातक या परास्नातक में 50 फीसद अंक वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 55 फीसद अंक होना जरूरी है।



इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की वरिष्ठ निदेशिका डा. मनोरमा सिंह ने बताया कि वे शिक्षक जिन्होंने रेगुलर मोड से एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा प्रारंभिक अध्यापिक शिक्षा में किया है तथा स्नातक व परास्नताक न्यूनतम 50 फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो, वह भी आवेदन कर सकते हैं।


आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को न्यूनतम प्रतिशत में पांच फीसद अंकों की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन सकते हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1000 रुपए शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को कराने की तैयारी है। जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।


प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए हल करें प्रश्न पत्र : सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. रीना कुमारी ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अंतर्गत बीएड कार्यक्रम श्री जय नारायण मिश्र पीजी कालेज में संचालित है। अभ्यर्थी इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा का पैटर्न जानने के लिए वेबसाइट पर जाकर पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। यह प्रश्न पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे प्रश्न पत्र का पैटर्न समझ में आ जाएगा और तैयारी करने में मदद मिलेगी।


बीएससी नर्सिंग में भी 17 तक आवेदन : इग्नू ने बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) जनवरी-2022 में आवेदन के लिए 17 अप्रैल तक तय की है। अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा जल्‍द ही आयोजित की जाएगी।



source http://www.primarykamaster.in/2022/03/ignou-17.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP