Skip to main content

नेट के बाद पीएचडी करने पर 10 हजार की फेलोशिप, रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का प्रयास

नेट के बाद पीएचडी करने पर 10 हजार की फेलोशिप,  रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का प्रयास


कानपुर : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय  अब नेट क्वालीफाई करने वाले शोधार्थियों को पीएचडी करने पर 10 हजार रुपये की फेलोशिप देगा। इस व्यवस्था को लागू करने वाला सीएसजेएमयू प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसी सत्र से पीएचडी में दाखिला लेने वाले नेट क्वालीफायर को फेलोशिप की सौगात मिलेगी।



कुलपति प्रो. विनय पाठक रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास शुरू किए हैं। पहले शिक्षकों को रिसर्च प्रोजेक्ट लाने का लक्ष्य दिया तो अब पीएचडी में क्वालिटी रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विशेष फेलोशिप शुरू कर दी। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नेट क्वालीफाई कर जो शोधार्थी पीएचडी करते हैं, उन्हें सरकार की ओर से आठ हजार रुपये की फेलोशिप दी जाती है। जबकि सीएसजेएमयू प्रशासन इससे भी अधिक फेलोशिप प्रदान करेगा।


जेआरएफ को मिलती है फेलोशिप: नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को पीएचडी करने पर फेलोशिप मिलती है। सिर्फ नेट क्वालीफाई करने वाले शोधार्थियों को किसी भी राज्य विश्वविद्यालय में अब तक फेलोशिप नहीं मिलती है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/10.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP